फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suicide case: The woman constable has cremated in village of Muzaffarnagar

गांव में पसरा मातम: कांस्टेबल बेटी का शव देख परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 27 Jul 2021 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jul 2021 12:49 AM IST
सार

महिला कांस्टेबल का शव गांव में पहुंचा तो मातम पसर गया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गमगीन माहौल में महिला कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Suicide case: The woman constable has cremated in village of Muzaffarnagar
महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका का अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव की बिटिया को अंतिम विदाई दी। वहीं बेटी की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी साक्षी बालियान (23 वर्ष) 2018 बैच की महिला कांस्टेबल थी, जिसकी वर्तमान में तैनाती कानपुर देहात के थाना मंगलपुर में चल रही थी। शनिवार देर रात वह ड्यूटी कर लौटी थी, जिसका शव अगले दिन कमरे की खिड़की से लगे फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कानपुर पुलिस ने साक्षी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों को दी थी। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन कानपुर रवाना हो गए थे। रविवार देर रात साक्षी का शव लेकर परिजन गांव लौटे। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृत कांस्टेबल साक्षी के पिता चौधरी अमरपाल, मां कविता देवी और भाई नितिन के साथ ही बहन नीशू का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को गांव के श्मशान घाट पर महिला कांस्टेबल के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और गांव की बेटी को अश्रुपूर्ण विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed