फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane stands in the fields, farmers are not getting laborers

खेतों में गन्ना खड़ा, किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर

Sun, 19 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane stands in the fields, farmers are not getting laborers
जानसठ। किसानों का खेतों में अभी तक काफी गन्ना खड़ा हुआ है। गन्ने की छिलाई को लेकर किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इतना ही नहीं मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों को खुद भी गेहूं की कटाई करनी पड़ रही है। अधिकांश किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है। मजदूर नहीं मिलने से कटाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर किसान गेहूं और गन्ने की छिलाई को लेकर बेहद चिंतित है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी परेशान है, उनके खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है, लेकिन छिलाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसान राजबीर सिंह, कुलदीप, शमशाद का कहना है कि वे पिछले तीन चार दिन से गन्ना छिलाई के लिए मजदूरों को तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनको मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed