{"_id":"5e91e98f8ebc3e76ca4a37ca","slug":"sugarcane-standing-in-the-fields-will-be-disposed-of-muzaffarnagar-news-mrt477378160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में खड़े गन्ने का होगा निस्तारण
मुजफ्फरनगर। खेतों में खड़े गन्ने के निस्तारण को जिला गन्ना अधिकारी ने समिति सचिव, मिल प्रबंधकों और गन्ना निरीक्षकों की बैठक ली। चीनी मिलों ने अपनी पेराई की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि चीनी मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में उपलब्ध पेराई योग्य गन्ने की पेराई उपरांत कुछ चीनी मिलें 10 मई तक बंद हो जाएंगी, इनमें भैंसाना, खाईखेड़ी और टिकोला शामिल हैं। अन्य चीनी मिलों द्वारा भी पेराई सत्र 2019-20 के समापन के संबंध में अवगत कराया गया। डीसीओ ने कहा कि किसानों द्वारा बताया जा रहा है कि अभी भी गन्ना आपूर्ति को खड़ा है, जबकि उनके पास पर्ची समाप्त हो गयी है। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने कहा कि चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसानों को चिह्नित कर जिनके पास अब आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष नहीं है, उनके बांड तत्काल बंद किए जाएं। उन किसानों को भी चिन्हित किया जाए जिनके पास उपलब्ध गन्ने की आपूर्ति के सापेक्ष पर्चियां कम हैं। किसी भी किसान का गन्ना क्षेत्रफल जो पोर्टल पर दर्ज है, उसमें किसी प्रकार का कोई संशोधन अब न किया जाए। सभी आंकड़े पोर्टल पर फीड करें ।