फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Purchasing Center Ratanpuri

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, तौल बंद कराई

Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Purchasing Center Ratanpuri
रतनपुरी में गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते किसान। - फोटो : KHATAULI
गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, तौल बंद कराई
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर दो प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना तौलने को लेकर किसानों ने हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी।
रतनपुरी में खतौली त्रिवेणी शुगर मिल का तौल केंद्र स्थित है। उक्त तौल केंद्र पर नीरज त्यागी तौल लिपिक के रूप में तैनात हैं। सोमवार की सुबह जैसे ही तौल केंद्र पर पर्चियों की तौल शुरू हुई, तभी कुछ किसानों ने आकर इस बात को लेकर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। किसानों ने तौल लिपिक नीरज त्यागी से प्रत्येक पर्ची पर अतिरिक्त दो प्रतिशत गन्ना लेने का विरोध किया। इस पर तौल लिपिक ने कहा कि दो प्रतिशत गन्ना अवश्य लिया जाएगा। अन्यथा किसान अपनी तौल ऑनलाइन करा सकते हैं। इस पर कुछ किसानों ने असमर्थता जताते हुए अपनी तौल ऑनलाइन कराने के लिए सहमति दी। कुछ किसानों ने इसका विरोध भी किया। इसी हंगामे को लेकर किसानों ने तौल केंद्र पर सोमवार को दिनभर तौल नहीं होने दी। तौल बंद होने की सूचना पर सुपरवाइजर कपिल कुमार एवं जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह भी तौल केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। किसान दो प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना देने पर बिल्कुल भी सहमत नहीं हुए। किसी प्रकार की सहमति नहीं बनती देख जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने गांव के सभी किसानों को मंगलवार का समय दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी किसानों को एकत्र करके इस समस्या का समाधान अवश्य कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में किसान मोहन सोम, श्याम सिंह, मामचंद, विक्रम सिंह, संदीप सोम, राजेश सिंह, ओमबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सोमपाल, रामकुमार, राम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed