{"_id":"d5db26bfd00571059747e92f179b31be","slug":"sugarcane-locks-on-office-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना कार्यालय पर ताले जड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना कार्यालय पर ताले जड़े
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। गन्ने के सर्वे से नाराज किसानों ने सोमवार को गन्ना विकास परिषद के कार्यालय पर ताला डालकर चार घंटे तक धरना देकर अधिकारियों का घेराव किया।
गन्ना विकास परिषद ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गन्ने का सर्वे कराया। सर्वे में परिषद ने गन्ना पर्ची के लिए कच्चे कैलेंडर तैयार कराए।
परिषद के कर्मचारियों ने सर्वे के दौरान कैलेंडर में दर्शाई गई पर्चियों में काफी त्रुटियां छोड़ दी हैं। इस बात से नाराज किसानों ने परिषद के कार्यालय पर जाकर अपना विरोध प्रकट किया।
इस दौरान किसानों ने कार्यालय पर ताला डालकर चार घंटे तक धरना दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।
धरने पर बैठने वालों में पंकज भगत, सतीश भारद्वाज, राकेश त्यागी, हेमंत त्यागी, महिपाल सिंह, रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे।