फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills will run from November 5

पांच नवंबर तक चलेंगी चीनी मिलें, सुलझेगा ओवरब्रिज का विवाद

Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills will run from November 5
पांच नवंबर से चलेंगी चीनी मिलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस-प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक में किसानों के कई मुद्दों पर सहमति बनीं। बिटावदा गांव में फ्लाईओवर का विवाद सुलझाने के लिए एनएचएआई की टीम जल्द दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर तक इंडेंट जारी होगा और पांच नवंबर तक चीनी मिलें पेराई शुरू कर देगी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है।
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव की अध्यक्षता में किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बिटावडा में ओवर ब्रिज, धान क्रय केंद्र में आ रही समस्याओं, पेराई सत्र में समय से शुगर मिल चालू करने एवं भुगतान, विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों एवं खाद की कालाबाजारी रोकने के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी, एनएचएआई को निर्देश देते हुए कहा कि ओवरब्रिज की समस्या का सड़क सुरक्षा टीम, एनएचआईए एवं किसानों के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराये जिस पर किसान यूनियन ने अपनी सहमति जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया गया कि 31 अक्तूबर तक गन्ना इंडेंट जारी किया जाएगा, जबकि पांच नवंबर, 2021 तक समस्त मिलों का संचालन किया जाएगा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए समिति का गठन किया गया। बिजली की समस्या को निस्तारण किए जाने हेतु अधीक्षण अभियंता ग्रामीण को निर्देशित किया। सीडीओ आलोक कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, धीरज लाटियान, कपिल सोम, परविंद्र ढाका, मांगेराम त्यागी, विकास रहमतपुर, अनुज बालियान, संजीव पंवार मौजूद रहे।
क्रय केंद्रों पर तैनात होंगे लेखपाल
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को निर्देश दिए कि मुख्य केंद्रों पर जिलास्तरीय अधिकारी एवं लेखपालों को तैनात किया जाए। किसानों को आश्वासन दिया कि धान क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होगी तथा किसी भी परिस्थिति में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 0131-2970520 एवं 8868975372 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किसान यहां करें शिकायत
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कृषक अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरवा सकते हैं। जिसकी फीस जनसेवा केंद्र द्वारा मात्र 30 रुपये ली जाएगी। यदि जनसेवा केन्द्र द्वारा अत्याधिक शुल्क लिया जाता है, तो तत्काल उसकी शिकायत डीएम वार रूम के नंबर 9897749888 पर करें, ऐसे जनसेवा केंद्रों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed