फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills will run, farmers add sugarcane

चीनी मिल चलेगी, किसान गन्ना डाले

Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills will run, farmers add sugarcane
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम,एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चीनी मिलें चलेंगी, किसान गन्ना डालें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन में डीएम नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सभी चीनी मिल चलती रहेंगी। किसानों को गन्ना डालने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को चीनी मिलों एवं क्रय केंद्रों पर गन्ना डालने से नहीं रोका जाएगा। साथ ही किसानों को बुवाई के लिए खाद आदि की व्यवस्था हेतु काोआपरेटिव सोसाइटी खुली रहेगी, ताकि किसान वहां से खाद आदि प्राप्त कर सके।
डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन में जनपद की किराने, दूध, दवाईयों, मेडिकल स्टोर की दुकानें प्रात: 6 बजे से प्रात: 9 बजे तक खुलेगी। घर-घर तक सब्जी विक्रेता, रेहड़ी वाले से सब्जी की आपूर्ति कराई जाएगी। अनावश्यक लोग मंडी व अन्य स्थानों पर भीड़ न लगाएं। अपने घरों पर ही रहे। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन

राहत कोष में दान दे सकते है
डीएम ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाता संख्या 1378820696, सेंट्रल बैंक, कैंट शाखा, लखनऊ धनराशि जमा कराई जा सकती है, अथवा मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम ड्राफ्ट भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हू भी चलेंगे: डॉ बालियान
मुजफ्फरनगर। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में सभी शुगर मिल के अलावा कोल्हूओं का संचालन भी होता रहेगा। कोल्हू बंद नहीं कराए जाएंगे। क्योंकि इस समय गन्ने की आपूर्ति होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गन्ना आयुक्त से वार्ता हो गई है। साथ ही जिले के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। कुछ तौल केंद्र बंद हो गए थे, जिन्हें चालू करा दिया गया है। किसान नियमों का पालन करते हुए अपने गन्ने की छिलाई और बुआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed