फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills should pay sugarcane price in 14 days

चीनी मिलें 14 दिन में करें गन्ना मूल्य भुगतान

Thu, 13 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills should pay sugarcane price in 14 days
चीनी मिलें 14 दिन में करें गन्ना मूल्य भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि चीनी मिल 14 दिन के अंदर भुगतान करें। लापरवाही करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भुगतान में देेेरी करने वाली भैसाना और खाईखेडी मिल के प्रबंधकों कर जमकर क्लास ली

डीएम ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। चीनी मिल भैंसाना पर सर्वाधिक बकाया होने के कारण जीएम की क्लास ली गई। प्रधान प्रबंधक ने जल्द गन्ना मूल्य भुगतान करने की बात कही। चीनी मिल तितावी के अधिकारी ने 19.47 करोड़, रोहाना ने पांच करोड़ , मंसूरपुर ने 26.68 करोड़, खाईखेडी ने 19.03 करोड़, खतौली के अधिकारी ने 24.57 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन दिया। चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने एक सप्ताह में 86 करोड़ का भुगतान और करने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी, खाईखेडी मिल के अध्यासी पुष्कर मिश्रा, रोहाना के प्रतिनिधि लोकेश कुमार, मंसूरपुर के बलधारी सिंह, तितावी के धीरज कुमार, भैसाना के जेबी तोमर, खाईखेडी के साईम अंसार, टिकौला के मोहनलाल शर्मा, मोरना के अवधेश कुमार, खतौली एके सिंह, रोहाना के नरेश मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed