फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Subsidy will be given on the purchase of electric vehicles

Muzaffarnagar News: इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

Wed, 23 Aug 2023 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Subsidy will be given on the purchase of electric vehicles
जिले के सौ से ज्यादा वाहन मालिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा
विज्ञापन

सब्सिडी कई चरण में सत्यापन होने के बाद वाहन मालिक के खाते में पहुंचेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सरकार ने इलेिक्ट्रक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने की योजना को लागू किया है। अगस्त 2022 के बाद से ऐसे वाहन खरीदने वालों को यह लाभ मिलेगा। जिले के सौ से ज्यादा वाहन मालिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी कई चरण में सत्यापन होने के बाद वाहन मालिक के खाते में पहुंचेंगी।
प्रदूषण से बचाव के लिए हर कोई वाहन चालक जागरूक हो रहा है। ऐसे में इलेक्टि्रक वाहनों का चलन बढ़ गया है। लोगों का रुझान इलेक्टि्रक वाहनों की तरफ हो गया है। ऐसे वाहन खरीदने वाले लोगों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना लागू की हैं। इलेक्ट्रिक वाहन वित्तीय प्रोत्साहन योजना में बाइक और कार को शामिल किया गया हैं। एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी की खरीद पर ग्राहक को अधिकतम पांच हजार रुपये और कार आदि चारपहिया वाहनों की खरीद पर 15 प्रतिशत अथवा एक लाख रुपये में जो भी अधिक होगा उतनी सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सब्सिडी की रकम खाते में भेजी जाएगी। इसलिए अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के बैंक खाते का रिकार्ड भी एआरटीओ कार्यालय और वाहन एजेंसियों अपने पास रखेंगी।
विज्ञापन


सौ से ज्यादा को मिलेगा लाभ, पहले होगा सत्यापन
जिले में 14 अगस्त 2022 के बाद खरीदे गए 113 दोपहिया वाहन स्वामी और आठ कार स्वामियों को लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वाहन मालिक को यूपीइवीसब्सिडी.इन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद वाहन डीलर, वाहन स्वामी का आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जांच कर एआरटीओ कार्यालय को भेजेगा। एआरटीओ द्वारा दोबारा वाहन स्वामी का सत्यापन होगा। शासन स्तर से भी सत्यापन होगा। इसके बाद सब्सिडी वाहन मालिक के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed