फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Stupid people opposing citizenship law'

‘नागरिकता कानून का विरोध कर रहे नासमझ लोग’

Thu, 05 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Stupid people opposing citizenship law'
देवबंद में सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन कार्यक्रम में विचार रखते भाजपा नेता डा. सुखपाल सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शिक्षक नगर में चल रहा भजन कीर्तन कार्यक्रम बृहस्पतिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि सीएए की आड़ में धारा 370, तीन तलाक जैसे खत्म किए गए कानूनों का विरोध किया जा रहा है। विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर दंगे कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

शिव पार्क में सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में भजन कीर्तन में विरोधियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। बृहस्पतिवार को महिलाओं के समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेता डॉ. सुखपाल सिंह और बी.पी. सिंह ने कहा कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं उन्हें इस कानून की सच्चाई भी मालूम नहीं है, जबकि असलियत में सीएए नागरिकता देने वाला कानून है न कि किसी की नागरिकता छीनने वाला। इस कानून का भारत में रहने वाले मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए उकसा रहे हैं। डा. कांता त्यागी और शुभलेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में दंगे विपक्षी दलों की साजिश थे। उन्होंने कहा कि नासमझ लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभलेश शर्मा और पिंकी त्यागी ने कहा कि दंगों दिल्ली के जख्म कभी सूखने वाले नहीं हैं। इस दंगे में जहां जानी नुकसान हुआ हैं वहीं करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने लोगों से शांति व भाईचारा कायम करने पर बल दिया। इस मौके पर मंजू गुप्ता, राजबाल धीमान, उर्मिला ठाकुर, ललिता, बबली, पूनम पुंडीर, नीलम गर्ग, शीला सैनी, बबीता, संतोष गर्ग, दयावती शर्मा, पूजा राणा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed