{"_id":"67b71356441cdc28e0069568","slug":"studying-abroad-will-enhance-your-educational-experience-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-140080-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विदेश में अध्ययन से बढ़ेगा शैक्षिणिक अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विदेश में अध्ययन से बढ़ेगा शैक्षिणिक अनुभव
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में विदेशों में अध्ययन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विदेश में विश्वविद्यालय चयन, छात्रवृत्ति, आवेदन प्रक्रिया, रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेंट्रल कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंघल रहे। उन्होंने कहा कि विदेश में पढ़ाई को बढ़ावा दिए जाने का कारण यह है कि इससे शैक्षिणिक अनुभव को बढ़ाने में सहायता मिलती है और साथ ही विविध शिक्षण विधियों, विषयों और दृष्टिकोणों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।
प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ व्याख्यान को सुना और प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवानी मौर्य ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आशना गुप्ता समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।