फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students will learn about their rights and duties through the Legal Literacy Club.

Muzaffarnagar News: विधिक साक्षरता क्लब से अपने अधिकार और कर्तव्य सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 15 Oct 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Students will learn about their rights and duties through the Legal Literacy Club.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अब अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सीखेंगे। इसके लिए जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लब गठित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को क्लब के गठन को 20 अक्तूबर तक कराने के निर्देश दिए हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर तक प्रत्येक विद्यालय में क्लब गठित कर एक शिक्षक को नोडल शिक्षक नामित करना होगा। 22 से 31 अक्तूबर तक नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। दो से 24 नवंबर तक विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


25 नवंबर को विद्यालयों को ई-मेल से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा। कक्षा नौ-दस और कक्षा 11-12 के विद्यार्थी अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। इससे विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed