फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students will get tablets and smartphones

छात्र-छात्राओं को मिलेगें टैबलेट और स्मार्टफोन

Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students will get tablets and smartphones
छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट और स्मार्टफोन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन देगी। इस संबंध में सीडीओ आलोक यादव ने विकास भवन मेें अधिकारियों के साथ बैठक की। डेटा फिडिंग के निर्देश दिए।

सीडीओ ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी का सही सही डेटाबेस निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाये। अपलोड किये गये डेटाबेस का संस्था स्तर एवं विश्वविधालय स्तर पर सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण से संबंधित सभी अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से किया जाये। नामित नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये और समय समय पर ग्रुप में सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाये। सीडीओ ने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ संस्थाओं के नाम एवं संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्यात्मक, कोर्सवार, शैक्षणिक वर्ष के साथ सूचना उपलब्ध कराये। लाभार्थियों के डेटाबेस की फीडिंग योजना निर्मित पोर्टल पर कराएं एवं संपूर्ण डेटाबेस की शुद्धता बनायी रखी जाये। एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जीएम डीआईसी परमहंस मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed