फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students upset due to not getting admission in class nine

कक्षा नौ में दाखिला नहीं होने से छात्र, छात्राएं परेशान

Tue, 06 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students upset due to not getting admission in class nine
कक्षा नौ में दाखिला नहीं होने से छात्र, छात्राएं परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सरकारी स्कूल में छात्र छात्राओं का कक्षा नौ में प्रवेश नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों परेशान हो रहे हैं। छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
कोरोना काल के चलते पिछले वर्ष स्कूल नहीं खुलने से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो सकी। उनकी परीक्षाएं भी नहीं हो पाई हैं। परीक्षाएं नहीं होने से मार्कशीट नहीं बनने के कारण आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को कक्षा नौ में दाखिला कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा 25 व 26 मार्च को कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा कराने के आदेश पारित किए गए थे। मगर शासन द्वारा ही 24 से 31 मार्च तक होली अवकाश घोषित करने के कारण परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। परीक्षाएं नहीं होने के कारण छात्रों की मार्कशीट भी नहीं बन पाई है। जिस कारण उनका दाखिला कक्षा नौ में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी छात्रा अलकिया व उसके पिता ने बताया कि स्कूल से मिले परीक्षा प्रोन्नत कार्ड को लेकर वह मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में कक्षा नौ में दाखिला कराने गए थे। मगर स्कूल प्रबंधन ने दाखिला करने से इंकार कर दिया। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र का कहना है कि बिना अंक तालिका के दाखिले का कोई प्रावधान नहीं है। मगर इस वर्ष परीक्षाएं नहीं हुई हैं, इसलिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अधिकारियों के आदेश मिलने पर दाखिले कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed