{"_id":"616484e68ebc3e9b9f5a86ae","slug":"students-uproar-to-declare-exam-results-muzaffarnagar-news-mrt5602654100","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम घोषित कराने को छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम घोषित कराने को छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में सोमवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि अब तक उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी ने पूर्व में 31 अगस्त तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व भी प्राचार्य अनिल गुप्ता ने दस अक्तूबर तक परिणाम घोषित किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। छात्र-छात्राओं ने जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित कराने और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। इस दौरान श्रुति गोयल, आयुषि वर्मा, स्वाति ठाकुर, अनुष्का मौर्य, रजत, अभिनव गौरव, कमलदीप, अनिकेत, अनुज, अनिवेश, कलीम, रोहित, हिमांशु, विशांत, अलंकार, मोहन, उत्पल, वरुण, सत्यम, लक्ष्य, बादल, रोशन, नमन, बंटी, सार्थक, चीनू, परवेज, आयुष और अमरदीप आदि मौजूद रहे।