{"_id":"600f02be8ebc3e31cc7d0a41","slug":"students-students-organized-awareness-rally-in-the-city-devband-news-mrt522291460","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में उत्साह से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में उत्साह से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली निकालते भायला पीजी कालेज के विद्यार्थी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र छात्राओं ने नगर में निकाली जागरूकता रैली
देवबंद। शिक्षण संस्थाओं की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
सोमवार को दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्र रैली के रूम में एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां एसडीएम राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई। मेपल्स एकेडमी में विभिन्न चरणों में ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति व प्रधानाचार्या की मौजूदगी में अध्यापकों ने निर्भिक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में मतदाता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि भायला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ ग्रहण कराई। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार, राजीव पुंडीर, राजपाल सिंह, शिवकुमार, डा. लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। ठा. कृपाल सिंह मेमोरियल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर के सातवें दिन स्वंयसेविओं को मतदान के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। इसमें आंचल, सोनी, आयुषी, स्वाति आदि मौजूद रहे।