फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed talent in Diya Decoration, Card Making and Rangoli

दीया डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग व रंगोली में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Oct 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in Diya Decoration, Card Making and Rangoli
सर्वोदय ज्ञान स्कूल में दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का अवलोकन करते शिक्षक - फोटो : DEVBAND
देवबंद। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूलों में दीया डेकोरेशन, रंगोली व कार्ड मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के कार्ड और रंगोली को अपने मनोभाव से सुंदर व कलात्मक रूप से सुसज्जित किया। दीया डेकोरेशन में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। संरक्षक हरि सिंह सैनी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। यह हमें अपने मन के भीतर की बुराई रूपी अंधकार को मिटाने का संदेश देता है। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की कलात्मकता व सृजनात्मकता को निखारा जा सकता है।
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में दीया मेकिंग, रंगोली व थाली डेकोरेशन के आयोजन ने छात्रों में छिपी प्रतिभा को उभारकर उनमें आत्मविश्वास भर दिया। बच्चों ने राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही चौपाई, श्लोक, स्किट, कविता व नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रबंधक सुमन ने छात्रों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि भारतीय परंपराएं स्वयं में कुछ न कुछ समाहित किए हुए है। दीपावली पर्व अंधेरे को दूर कर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रकाश भरने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed