फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed talent in dance, music, skating and other competitions

Muzaffarnagar News: छात्रों ने अंतिम दिन नृत्य, संगीत, स्केटिंग समेत अन्य स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

Fri, 25 Nov 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in dance, music, skating and other competitions
मेपल्स एकेडमी में ऊर्जा उत्सव-2 के समापन पर देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : DEVBAND
छात्रों ने नृत्य, संगीत, स्केटिंग समेत अन्य स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में आयोजित ऊर्जा उत्सव-2 का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने कराटे, जिम्नास्टिक, नृत्य, संगीत स्केटिंग समेत अन्य स्पर्धाओं में उत्साह से भाग लेेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छठी व आठवीं कक्षा की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद 11 वीं कक्षा के छात्र रुद्राक्ष त्यागी ने हर मैदान फतेह, छठी कक्षा की छात्रा कांजी जोशी ने हम हिंदुस्तानी और अभिनव मित्तल ने ये देश है वीर जवानों का देशभक्ति गीत गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। 10वीं और 12वीं की छात्राओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया। 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ और मेडिसिन थ्रो बॉल समेत अन्य स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलों में अंतिम दिन छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हब ऑफ लर्निंग स्कूलों में आरडी नेशनल एकेडमी, आरआर पब्लिक स्कूल, आरके स्कूल व गुरु रामराय स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों में आपसी सहयोग की भावना पैदा होती है। खेलों से हमेशा एक नई ऊर्जा का संचार होता है। संचालन उत्कर्ष वत्स व दीपांशु कोहली ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी, राधेश्याम गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, अंकुर राठी, जतिन चौधरी, प्रवेश त्यागी, लवी त्यागी, अंजली त्यागी व विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed