गजब हाल : छात्राएं बोलीं- फीस है ज्यादा, प्राचार्या ने कहा पढ़ाई छोड़कर रचा लो शादी
Muzaffarnagar News : छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने फीस ज्यादा होने की बात कही तो प्राचार्या ने शादी करने का सुझाव दे दिया। इस पर छात्राओं ने नाराजगी जताई।
विस्तार
बीएससी गृह विज्ञान की फीस बढ़ाए जाने से नाराज छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने फीस ज्यादा होने की बात कही तो प्राचार्या ने शादी करने का सुझाव दे दिया। इस पर छात्राओं ने नाराजगी जताई। एक शिक्षक पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उधर, प्राचार्या ने आरोप को बेबुनियाद बताया।
मुजफ्फरनगर के खतौली में शुक्रवार को छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्राचार्या रीना मित्तल से मिलने पहुंचीं। छात्राओं का कहना है कि वह अपनी परेशानी रखने के लिए गई थी। फीस में बढ़ोत्तरी के अलावा करीब 30 छात्राओं को फेल दिखा दिया गया है। आरोप है कि प्राचार्या ने पढ़ाई छोड़कर शादी करने का सुझाव दे दिया। छात्राओं ने इस पर नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
छात्राओं का कहना था कि सरकार बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की बात कर रही है, लेकिन कॉलेज की ओर से उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। कॉलेज के एक शिक्षक पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। छात्र-छात्राओं ने धमकी देने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
उधर, प्राचार्या रीना मित्तल ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने ऐसा नहीं कहा। छात्राओं को गलतफहमी हुई है।