फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students protest against running the bus till Jasoi

जसोई तक बस चलाने को छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students protest against running the bus till Jasoi
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जसोई से मुजफ्फरनगर तक रोडवेज बसे चलाने की मांग को लेकर छात्राओं ने रालोद छात्रसभा के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लाटियान ने कहा कि पहले धोलरा, जसोई, नंगला पिथौरा रूट पर बस की सेवा उपलब्ध थी, जिसे पिछले कुछ समय से बंद कर दिया है। बस सेवा बंद होने से अनेकों छात्र अपने शिक्षण संस्थानों पर नहीं पहुंच पा रहे है और शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। बस दोबारा चलवाने की मांग को लेकर छात्रों ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को ज्ञापन सौंपा। पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए बस चलवाने की मांग करते हुए धोलरा बस स्टैंड को जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अरशद राजपूत, सरताज, शुभम सैदपुरा, अर्जुन खरड़, काजी फैज, समीर चौधरी, अर्जित लाटियान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed