{"_id":"633737ee750c573a8a200b77","slug":"students-performed-adventure-activities-in-scout-guide-camp-devband-news-mrt6076419174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने साहसिक क्रियाकलापों का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने साहसिक क्रियाकलापों का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
देवबंद में स्काउट गाइड शिविर में मीनार बनाने का प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : DEVBAND
स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने साहसिक क्रियाकलापों का किया प्रदर्शन
सहारनपुर, देवबंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय नूनाबड़ी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें छात्रों ने स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर उनका साहसिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बीईओ सुनील डबराल ने कहा कि स्काउट गाइड छात्रों के जीवन में उच्च आदर्श स्थापित कर समाज में आपसी भाईचारे की भावना के साथ कार्य करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोएब व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. नसीम ने भी छात्रों को स्काउट गाइड का महत्व समझाया।
शिविर में ब्लॉक स्काउट मास्टर राजीव कुमार जैन ने स्काउट गाइड इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, टोली ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर, गांठें बंधन, विभिन्न प्रकार की मीनारें, साहसिक क्रियाकलाप जैसे तंबू निर्माण, विभिन्न गैजेट्स, बर्तन स्टैंड, जूता स्टैंड, बिना बर्तन के भोजन बनाना, संचार साधनों के प्रयोग से होने वाले लाभ हानि, ड्रिल मार्च व सिटी संकेत आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने बालिका शिक्षा के महत्व तथा स्वच्छता पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान गाइड में गुलाब टोली प्रथम व चमेली टोली द्वितीय तथा स्काउट में सुभाष टोली प्रथम व चंद्रशेखर टोली द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर राजवीर, सुधा, वेदपाल, पवन सिंह, मोहित कुमार, फरीदा जहीर, अर्चना शर्मा, चांदबीबी, संजीव कुमार, विकास कुमार व मुकेश आदि रहे।