फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students of inter colleges will know cultural heritage

इंटर कॉलेजों के छात्र जानेंगे सांस्कृतिक विरासत

Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students of inter colleges will know cultural heritage
- छह दिन तक 12 कॉलेजों में होगी भरत नाट्यम की प्रस्तुति
विज्ञापन

- स्पिक मैके के सहयोग से शिक्षा विभाग करा रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाने को स्पिक मैके संस्था अपनी नई कार्य योजना के तहत लगातार छह दिनों में 12 कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 21 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को भरतनाट्यम के कलाकार सयानी चक्रवर्ती का सानिध्य प्राप्त होगा।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि स्पिक मैके ने विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप डेमोन्सट्रेशन की एक नई श्रृंखला विकसित की है। इसमें कलाकार बच्चों को सिखाने के साथ-साथ स्वयं भी प्रस्तुति देते हैं। 21 से 26 नवंबर तक चलने वाली इस श्रृंखला में भरतनाट्यम कलाकार सयानी चक्रवर्ती प्रत्येक स्कूल में 45 मिनट बच्चों को भरतनाट्यम की बुनियादी क्रियाओं को सिखाएंगी तथा शेष 45 मिनट में स्वयं प्रस्तुति देंगी। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में 21 नवंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। अपराह्न का सत्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में सम्पन्न होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार वैदिक पुत्री कन्या विद्यालय, भागवंती कन्या विद्यालय में 22 नवंबर, राजकीय इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज में 23 नवंबर, आर्यकन्या इंटर कॉलेज व नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में 24 नवंबर, एसडी कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी व नवाज अजमत अली कन्या इंटर कॉलेज में 25 नवंबर को तथा एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी व एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज में 26 नवंबर को श्रृंखला का समापन होगा। यह सभी कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला के संयोजन में सम्पन्न होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed