{"_id":"664bdb50564acc09900528c9","slug":"students-made-aware-of-women-empowerment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-122659-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में मिशन शक्ति, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो़ सुधीर कुमार पुंडीर और डायट के प्रवक्ता डॉ. पंकज कुमार वशिष्ठ ने किया। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा, कन्याभ्रूण हत्या, बाल-विवाह, घरेलू हिंसा, अशिक्षा, कुपोषण और यौन शोषण महिलाओं के सशक्त होने में मुख्य बाधाएं हैं।
डॉ. पंकज ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण होना आवश्यक है। इसके बाद ही आधी आबादी को उसका अधिकार मिल पाएगा। जब तक समाज में लैंगिक समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्र की प्रगति तभी होगी, जब महिलाएं पूरी तरह से शिक्षित होंगी। वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने प्राचीन काल, मध्यकाल एवं वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. सविता ने किया। आशना गुप्ता, मनविदर सिंह, प्रो़ अशोक त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी, शुचि अग्रवाल, डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. खुशबू यादव और सरिता जैन मौजूद रहीं।