फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students learned the culture of Italy and Russia

शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने इटली व रशिया की संस्कृति जानी

Wed, 23 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students learned the culture of Italy and Russia
दिल्ली में इटली व रशिया संस्कृति की जानकारी लेते दून वैली स्कूल के बच्चे - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण दौरान इटली और रशिया के राजदूतों से मुलाकात की। अधिकारियों ने छात्रों को इटली और रशिया से भारत के पारस्परिक संबंधों तथा संस्कृति की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिक्षक मनु, मुक्ता, विनय और ज्ञानेंद्र के नेतृत्व में 53 बच्चों के समूह ने इटली और रशिया एंबेसी का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को वहां के रहन सहन, खान पान, व्यापार, संगीत और नृत्य से परिचित कराकर बताया कि इटली और रशिया की संस्कृति कई मायनों में भारत के साम्य रखती है। बच्चों को राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय त्योहार, राष्ट्रीय ध्वज, प्रमुख धर्म और खेलों की जानकारी दी। रशिया एंबेसी में आयोजित सांस्कृतिक प्रदर्शनी देखकर बच्चे अभिभूत हो गए। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता और प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि अब तक छात्र कई एंबेसियों का भ्रमण कर चुके हैं। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय परिवेश से परिचित कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लाभप्रद होते हैं। इससे बच्चों को जहां विभिन्न देशों की शिक्षा व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है वहीं, उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed