फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students gave the message of Fit India

छात्रों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of Fit India
पुस्तक मेला के शुभारंभ पर फिट इंण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करते शारदेन स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रों ने दिया फिट इंडिया का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यायाम का प्रदर्शन किया। साथ ही पुस्तक मेले मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा की धर्मपत्नी माया मिश्रा ने किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने बॉल नृत्य किया। शरीर को फिट रखने के लिए विभिन्न प्रकार व्यायाम करके दिखाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने परिवार, समाज तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने मैं फिट तो इंडिया फिट और बॉडी फिट तो माइंड फिट का नारा दिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में स्कोलास्टिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, व्याकरण, शीघ्र सीखने की कला, साहित्यिक कहानी, जादू भरी कहानियां एवं अन्य विभिन्न प्रकार की पुस्तकें प्रदर्शित की। मुख्य अतिथि एडीएम आलोक कुमार ने पुस्तक मेले की प्रशंसा की और कहा कि ये अच्छा प्रयास है। आजकल बच्चों में पुस्तकों को पढ़ने की रुचि कम होती जा रही है। इस तरह के मेलों से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ेगी। भिन्न रुचियों पर आधारित पुस्तकों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में आर्ची शुक्ला, डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल, प्रीति बंसल, आस्था बंसल, मेघा जैन, मीनू मलिक, निशा मलिक, सुजाता पंवार, सुकृति मित्तल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या धारा रतन एवं प्रबंधक विश्व रतन ने सभी का आभार जताया।

शारदेन स्कूल में आयोजित पुस्तक मेला फिट इंण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करते  विद्यार्थी।

शारदेन स्कूल में आयोजित पुस्तक मेला फिट इंण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed