फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students gave message of environmental protection

लॉकडाउन में क्रिएटिव वर्क में दिखाई प्रतिभा

Tue, 05 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Students gave message of environmental protection
छात्रा-आन्या मित्तल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्राएं लॉकडाउन में नए अनुभव से गुजर रहे हैं। अधिकांश स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का प्रबंध किया हुआ है। बावजूद इसके घरों में कोरोना संक्रमण से बचाव को कैद बच्चे-किशोर को पॉजिटिव रखने की आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ एसडी पब्लिक स्कूल नई मंडी ने यह पहल की, जिसमें विद्यार्थियों को वीक में एक दिन हैंडीक्राफ्ट, पोस्टर, क्रिएटिव वर्क आदि करने को प्रोत्साहित किया गया।

लंबे लॉकडाउन में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई में अपनी कक्षा के बच्चों को देखकर तथा नई कक्षा की टीचर्स से जुड़कर खुश हैं। स्टूडेंट के मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एसडी पब्लिक स्कूल ने नई पहल प्रारंभ की है। घर में लगी कक्षाओं में बच्चों को एक पूरा दिन क्रिएटिव वर्क करने का मंच दिया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह से अपनी विविध प्रतिभा प्रस्तुत की। नैना गर्ग ने बैग, आन्या मित्तल ने फ्लावर पॉट, दिविता कांबोज ने आकर्षक हैंड बैग, विनायक भारद्वाज ने लैटर बॉक्स, श्रद्धा बिंदल व मनन लूथरा ने पेन स्टैंड, मानस बाटला ने बर्ड नेक्स्ट तैयार किया। वेदांश तायल, देवांश, अवयव त्यागी, स्वाति बंसल, सार्थक अरोरा, गौरी अग्रवाल, अर्थव गुप्ता, अनन्या कुच्छल, पार्थ अरोरा, परिधि गर्ग, मान्या वर्मा आदि ने पोस्टर, पेंटिंग बनाकर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपनी बनाए हैंडीक्राफ्ट और अन्य वर्क को बच्चों ने ऑन लाइन शेयर कर खुशियां मनाई। शिक्षकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। शिक्षिका नेहा त्यागी ने बताया कि सृजनशीलता से विद्यार्थी लॉकडाउन के वक्त को साहस, उत्साह और खुशी से बिता पाएंगे। उन्हें ऑनलाइन होमवर्क के साथ क्रिएटिव कार्य करने को दिया गया, ताकि वे व्यस्त रहे और घरों में रहना कैद नहीं लगे। अभिभावकों रुचि गर्ग, ज्योति बाटला, अंजली वर्मा, रेनु गोयल, नेहा लूथरा, शिल्पा मित्तल आदि कहती है कि बीते 40 दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ उन्हें रचनात्मक कार्यों को प्रेरित करने की कोशिश मानसिक दृढ़ता दे रही है। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने कहा कि स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ाई को गंभी0रता से ले रहे है। टीचर्स विषयों की सारी सामग्री ऑनलाइन शेयर करते है। हेंडीक्राफ्ट, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग आदि वर्क से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरेगी।

छात्रा श्रद्धा मित्तल।

छात्रा श्रद्धा मित्तल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र विनायक।

छात्र विनायक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र मानस बाटला।

छात्र मानस बाटला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र मानस लूथरा।

छात्र मानस लूथरा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा दिविता कांबोज।

छात्रा दिविता कांबोज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा नैना गर्ग।

छात्रा नैना गर्ग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र वेदांश तायल।

एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र वेदांश तायल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed