{"_id":"67d2ccd142f0f3e272087955","slug":"student-vardan-and-student-shalu-received-the-insstudent-vardan-and-student-shalu-received-the-inspire-awardire-award-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-141448-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्र वरदान और छात्रा शालू को मिला इंस्पायर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्र वरदान और छात्रा शालू को मिला इंस्पायर अवार्ड
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत जिले के छात्र वरदान और छात्रा शालू का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में विज्ञान माॅडल प्रस्तुतिकरण में दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मॉडल को साकार रूप देने के लिए प्रतिभागियों को भारत सरकार से दस हजार रुपये की धनराशि भी प्राप्त हुई है।
कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर सदर छात्र वरदान का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। विद्यालय की शिक्षिका मीरा शर्मा ने बताया कि छात्र ने एनिमल सेफ्टी सिस्टम पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन लेकर काफी सूझबूझ के साथ यह प्रोजेक्ट बनाया। उन्होंने बताया कि अक्सर गाड़ी के नीचे कुत्ते-बिल्ली आदि बैठे रहते हैं। ऐसे में कई बार अनजाने में जानवर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। जानवरों की सुरक्षा के लिहाज से पूरी योजना तैयार की।
उधर, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शालू पाल का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। विज्ञान की शिक्षिका शिल्पा मित्तल के सहयोग से छात्रा ने प्रोजेक्ट को पूरे मनोयोग से तैयार किया। उन्होंने बताया कि छात्रा शालू ने शहरों में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया। छात्रा के चयन पर प्रधानाचार्या सीमा गोयल, विद्यालय प्रबंध समिति एवं सभी शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
-प्रतिवर्ष आयोजित होती है प्रतियोगिता
इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता के जिला प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसमें विद्यार्थियों को अपने नवाचारी आइडिया को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होता है।