फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student union election muzaffarnagar

छात्रसंघ चुनाव के लिए खींचतान, गठबंधन के प्रत्याशियों को जबरन बैठाने पर बखेड़ा 

Mon, 08 Jan 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Student union election muzaffarnagar
चुनाव को लेकर रणनीति बनाते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मतदान की पूर्व संध्या पर छात्र संगठनों में चुनाव को लेकर खींचतान हो गई। गठबंधन के प्रत्याशियों पर जबरन समर्थन किए जाने का दबाव बनाने की खबर से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई। इस मामले को लेकर छात्रों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


गठबंधन के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में जिला पंचायत अध्यक्षा के सरकारी आवास पर गठबंधन के प्रत्याशी मिलने पर हंगामा हुआ। किसी प्रकार पुलिस ने मामले को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश महासचिव एवं युवा मामलों के प्रभारी सुधीर भारतीय के मुताबिक एसडी कॉलेज में रालोद और कांग्रेस का गठबंधन है। गठबंधन ने एसडी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए शेखर रोहल को प्रत्याशी बनाया था, जिसका पर्चा निरस्त हो गया। इसके बाद यहां अध्यक्ष पद गठबंधन का खाली हो गया, जबकि महामंत्री पद पर मीनाक्षी पंवार, उपाध्यक्ष पर सोनिया सिंह, सह सचिव पर शुभम शर्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद का आरोप है कि रविवार को उक्त तीनों प्रत्याशियों को कुछ लोग अपने पक्ष में समर्थन करने के लिए जबरन साथ ले गए। तीनों प्रत्याशियों को जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर के सरकारी आवास पर रखा गया। प्रत्याशियों के बंधक बनाए जाने की खबर से रालोद, कांग्रेस में उबाल आ गया। तत्काल रालोद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रत्याशियों से बातचीत की। मामले को लेकर हंगामा हुआ।

रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी शुभम शर्मा को बंधनमुक्त कराकर पुलिस के सामने पेश किया। रालोद नेता सुधीर भारतीय ने बताया कि प्रत्याशियों को जबरन बंधक बनाने की बाबत प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। उनके प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़ने के लिए डराया जा रहा है। इसकी हाईकमान के साथ प्रदेश सरकार में शिकायत की गई है। उधर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पत्रकारों ने जिला पंचायत अध्यक्षा के आवास पर हंगामे की सूचना दी थी।

वहां पुलिस पहुंची, मगर किसी को बंधन बनाने का कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने बताया कि जिन्हें बंधन बनाने का आरोप लगाया जा रहा था, उन छात्रों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बंधन नहीं बनाया गया, वो यहां समर्थन देने के खुद आए थे। पुलिस जांच-पड़ताल में मामला छात्रों का आपसी विवाद पाया गया है।

दूसरी ओर, जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर के पति अर्जुन तोमर का कहना है कि आवास पर कोई बंधक नहीं था। एसडी कॉलेज के प्रत्याशी उनके आवास पर एबीवीपी प्रत्याशी को समर्थन देने आए थे। वो ही मीडिया को लाए थे। बाद में रालोद नेताओं ने आकर इसे तूल देने का प्रयास किया। 

छात्रसंघ चुनाव के लिए सपा ने बनाई रणनीति
सपा के पूर्व छात्रसभा प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान ने दावा किया कि जनपद के छात्रसंघ चुनाव में सपा मजबूत स्थिति में है। एसडी कॉलेज में सपा अकेेले मैदान में उतरी है। चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए सपा नेताओं ने कार्यालय पर सभा की। इसमें प्रत्याशियों के साथ सपा की अनेक विंग के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया गया है। 

सोमवार को जिले के दो कॉलेजों में मतदान होना है। इसको लेकर महावीर चौक पर सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने चुनावी चर्चा की। इस दौरान छात्रसभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि सपा को चुनाव में कोई खतरा नहीं है। विरोधियों को छात्रसभा अपनी एकजुटता और ताकत से जवाब देगी। उन्होंने प्रत्याशियों के साथ चुनाव पर चर्चा और उन्हें मतदान का तरीका बताया।


नेताओं ने छात्रों और युवा पदाधिकारियों को शोर-शराबे से दूर रहने के निर्देेश दिए। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेने और पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने भी छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। सभा में सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, महेश बंसल, निधीश गर्ग, अनस खान, राकिब कुरैशी, सूर्यप्रताप राणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed