फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student stabbed to death over volleyball dispute

Muzaffarnagar News: वॉलीबाल खेलने के विवाद पर छात्र की चाकू मारकर हत्या

Fri, 31 Oct 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Student stabbed to death over volleyball dispute
पारस
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव मेघाखेड़ी में वॉलीबाल खेलने के दौरान फाउल को लेकर हुए विवाद के बाद घर से बुलाकर बीए के छात्र पारस (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में तनाव है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव मेघाखेड़ी के स्टेडियम में रोजाना गांव के युवा वॉलीबॉल खेलते हैं। बृहस्पतिवार को खेल के दौरान गांव के हर्षित और पारस में फाउल को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शोर शराबा हुआ तो आसपास के लोगों ने पहुंच कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद हर्षित अपने साथी के साथ बाइक से पारस के घर पहुंचा और आवाज लगाकर उसे बाहर बुलाया। बाहर आते ही चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग निकले। चीख पुकार सुनकर युवक के परिजन दौड़कर पहुंचे और घायल को भोपा रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे। अस्पताल में पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। सीओ नई मंडी ने बताया कि हमले में दो-तीन आरोपी शामिल थे, पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed