{"_id":"5af09d6d4f1c1b360b8b8c3c","slug":"student-s-death-in-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्र की मौत पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 08 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खतौली में छात्र की मौत के बाद हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करके जाम खुलवाया। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी विपिन कुमार (25) पुत्र बलराम सिंह पीएचडी कर रहा था तथा खतौली के एक कॉलेज में पढ़ाता भी था। सोमवार की सुबह वह करीब साढ़े सात बजे अपने गांव से बाइक से मेरठ कॉलेज में जा रहा था। खतौली- बुढ़ाना मार्ग पर गांव सठेड़ी रजवाहे के पास पीछे से तेजी से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की खबर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव से परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हादसे के विरोध में खतौली-बुढाना मार्ग पर जाम कर लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
जाम की सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, तहसीलदार अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की।
एसडीएम ने मृतक के परिजनों को शासन स्तर से दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे बाद जाम खोला। जाम खुलने पर पुलिस को यातायात सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। विपिन के भाई राजीव कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।