{"_id":"6436c5f30ab8bc950602a4d4","slug":"student-riding-a-bicycle-was-shot-muzaffarnagar-news-c-14-1-188239-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: साइकिल सवार छात्र को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: साइकिल सवार छात्र को मारी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव काकड़ा में साइकिल पर सवार छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव काकड़ा निवासी 18 वर्षीय मयंक साइकिल पर सवार होकर सामान लेने जा रहा था। मुख्य सड़क के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो युवक के पेट में जा लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल कक्षा 12 का छात्र है।
दो पक्षों में झगड़ा, तहरीर दी
छपार। रुपयों के लेनदेन को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। हिमांशु, गुड्डू, अमित, दिपांशु समेत छह युवकों ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने नवीन गोयल आदि को नौ लाख रुपए उधार दिए थे। बुधवार को सुबह रुपये मांगे तो गाली गलौज के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से हवाई फायर की गई। दूसरे पक्ष के नवीन गोयल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी मां, बहन के सोने के जेवरात बेचकर भुगतान कर दिया था। अब वे इकठ्ठे होकर मकान पर आए और मारपीट की। पुलिस ने दोनों ओर से एक एक युवक को हिरासत में लिया और जांच शुरु की। संवाद