फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student Riddhi Pundir is excited to receive the honor at the India-Pakistan border

Muzaffarnagar News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर सम्मान पाकर उत्साहित है छात्रा रिद्धि पुंडीर

Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Student Riddhi Pundir is excited to receive the honor at the India-Pakistan border
चरथावल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 में चयनित छात्रा रिद्धि पुंडीर को भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक सैन्य छावनी में आयोजित कार्यक्रम में चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सहारनपुर मंडल से चयनित बेटी सीमा पर सेना के साथ बिताए अनमोल पलों को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन

देशभर से चयनित होनहारों की सूची में किसान की बेटी ने परीक्षा में परचम लहराया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा ब्लॉक का पीपलहेड़ा गांव चरथावल ब्लॉक से सटा हुआ है। यहां के किसान दीपक पुंडीर एवं गृहिणी नीरज देवी की बेटी इस वर्ष चरथावल ब्लॉक के गांव मंगनपुर स्थित स्वामी कल्याण देव हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अमर उजाला के निमंत्रण पर पिता संग रिद्धि नोएडा रवाना हुई थीं। वहां से 22 अप्रैल की शाम को संस्थान ने बस से राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया। वहां भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक सैन्य छावनी में ‘’अपनी आर्मी को जानें’’ कार्यक्रम में सैन्य अफसरों का मार्गदर्शन मिला। अत्याधुनिक हथियारों और दूरसंचार व्यवस्था के पहलुओं को नजदीक से जाना। टूर पूरा होने पर शुक्रवार शाम काे गांव में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed