{"_id":"61462a628ebc3e1dd06535f6","slug":"student-molested-tried-to-kidnap-muzaffarnagar-news-mrt556853586","type":"story","status":"publish","title_hn":"छा०त्रा से दूसरे वर्ग के युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छा०त्रा से दूसरे वर्ग के युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
छपार में ग्रामीणों ने एसएसआई का घेराव किया।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के साथ छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश
छपार (मुजफ्फरनगर)। ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में पहुंचकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
गांव छपार के एक मजरा निवासी छात्रा शनिवार को ट्यूशन पढ़ने छपार आई थी। ट्यूशन के बाद वह रोजाना की भांति पैदल ही घर लौट रही थी। जैसे ही छात्रा गांव के रास्ते पर पहुंची, छपार निवासी दूसरे वर्ग का युवक बाइक से उसका पीछा करते हुए पहुंचा और सुनसान स्थान पर छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए अगवा करने के इरादे से बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, घटना की जानकारी मिलने से गुस्साए छात्रा के परिजन व ग्रामीण थाने जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। सीओ सदर कृष्णा विश्नोई ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।