फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student jumped in Gangnhr

शिक्षक ने डांटा तो छात्रा गंगनहर में कूदी 

Wed, 24 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Student jumped in Gangnhr
नहर - फोटो : अमर उजाला
 भोपा गंगनहर में छात्रा ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। भोपा के कुछ  युवकों ने छात्रा का गंगनहर से निकाला। उसे भोपा सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक और शिक्षक ने बच्चों के सामने उसकी बेइज्जती की, जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने जान देने का प्रयास किया। छात्रा के पिता ने थाने पर कॉलेज प्रबंधक और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी ग्रामीण ने भोपा थाने पर  इस संबंध में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उसकी बेटी बेहड़ा सादात के मुख्य मार्ग पर स्थित  एक इंटर कालेज में कक्षा 11 वीं में पढ़ती है। छात्रा बीमार होने के कारण कुछ दिनों से कॉलेज नहीं जा रही थी। मंगलवार को जब वह कॉलेज पहुंची तो आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक  और एक अध्यापक ने प्रार्थना सभा के बाद छात्रा को मंच पर बुला लिया। छात्रा पैंट शर्ट पहनती है।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने सभी बच्चों के  सामने छात्रा की बेइज्जत करते हुए मारपीट की और कहा कि तू लड़की है, लड़का है। नहीं पढ़ना तो कॉलेज नहीं आना। इस उत्पीड़न और बेइज्जती से क्षुब्ध होकर छात्रा ने भोपा गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद कुछ युवकों भोपा निवासी प्रवेश उर्फ घोला, अंकित तिगरी, रोहित, सिंचाई विभाग कर्मचारी सुशील ने गंग नहर में कूद कर उसे बचा लिया। बाद में छात्रा को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। छात्रा के पिता ने प्रबंधक और अध्यापक के विरुद्ध  कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कॉलेज के प्रबंधक संजीव कुमार का कहना है कि छात्रा मंगलवार को कॉलेज में नहीं आई है, वह सोमवार को अपनी बड़ी बहन के साथ कॉलेज आई थी। छात्रा के परिजन यह भी आरोप लगाते आए हैं इसी स्कूल से  कक्षा 12वीं पास करने वाली हमारी बड़ी बेटी को सरकार द्वारा दिये जाने वाले  तीस हजार रुपये नहीं दिलाए, जबकि वह धनराशि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिली है। मेरे तथा  शिक्षक के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed