{"_id":"6873afb82c8f46e6280dbf8d","slug":"student-drowned-in-ganganahar-not-found-even-on-third-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-149974-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीसरे दिन भी नहीं मिला गंगनहर में डूबा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीसरे दिन भी नहीं मिला गंगनहर में डूबा छात्र
Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गंगनहर में स्नानघाट पर नहाते हुए कक्षा नौ का छात्र तीन दिन पहले पानी में डूब गया था। पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। तीसरे दिन भी उसका पता नहीं चल सका है।
गांव वाजिदपुर खुर्द और वर्तमान में दयालपुरम निवासी छात्र चित्रांश तीन दिन पूर्व अपने दोस्त मोहल्ला इस्लामनगर निवासी एक युवक के साथ गंगनहर पर नहाने के लिए आया था। वह नहाते समय पानी के भंवर में फंस कर पानी में डूब गया था।
वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गंगनहर पर तैनात पीएसी के गोताखोर और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला था। तीसरे दिन भी उसकी तलाश जारी रही। परिजन और गोताखोर उसको तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में सलावा तथा भोले की झाल पर भी सूचना दी गई है।