फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student dies, brother injured in collision with truck

Muzaffarnagar News: खतौली - ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, भाई घायल

Sat, 09 Dec 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Student dies, brother injured in collision with truck
खतौली में सडक हादसे हुई छात्र की मौत के बाद हाईवे पर बैठ कर जाम लगाते गांव खेडी रांगढान के ग्रा
- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भंगेला के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भंगेला के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में खतौली से कोचिंग कर लौट रहे बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र हर्ष (16) की मौत हो गई और उसका तहेरा भाई अभिषेक (19) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डस्ट से लदा ट्रक भी पलट गया। मौके पर पहुंचे गुस्साएं ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए तीन घंटे जाम लगाए रखा। मुआवजा मिलने के आश्वासन पर जाम खोला गया।

गांव खेड़ी रांगडांग निवासी हर्ष पुत्र जितेंद्र और उसका तहेरा भाई अभिषेक (19) पुत्र स्व. राजेश के साथ सुबह के समय खतौली में कोचिंग कर बाइक से घर लौट रहे थे। भंगेला के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्ष की मौत हो गई और अभिषेक घायल हो गया। टक्कर मारते हुए डस्ट से लदा ट्रक भी असंतुलित होकर पलट गया। घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। खतौली पुलिस के साथ एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ डाॅ. रवि शंकर मौके पर पहुंचे। छात्र के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर उन्होंने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed