{"_id":"65639b7ec0f639fae90da409","slug":"student-dies-after-consuming-poison-students-condition-fine-muzaffarnagar-news-c-14-1-mbd1011-395477-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पेज वन. मुजफ्फरनगरः छात्र-छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पेज वन. मुजफ्फरनगरः छात्र-छात्रा ने खाया जहर
Mon, 27 Nov 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद अलमासपुर में विलाप करते परिजन।
हेड....
जहर से छात्र की मौत, छात्रा की हालत ठीक
सबहेड...
छात्रा के परिजनों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, स्कूल छोड़कर दोनों घूमने निकले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कक्षा दस का एक छात्र और छात्रा की जहर से हालत बिगड़ गई। मेरठ में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों ने अलमासपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया। छात्रा के परिजनों पर बेटे को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में रहने वाला कक्षा दस का छात्र दिपांशु (15) और एक छात्रा शनिवार सुबह स्कूल छोड़कर घूमने निकल गए। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश कर रहे परिजनों को छात्र जिला अस्पताल में भर्ती मिला। गंभीर हालत में परिजन उसको मेरठ ले गए, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अलमासपुर पहुंचकर शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के पिता रविंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि मेरठ ले जाते समय बेटे ने बताया कि उसको साथ घूमने निकली छात्रा के माता-पिता ने कोल्ड्र डि्ंक में जहर पिलाया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र के पिता ने छात्रा के माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करा रहे हैं। मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह का कहना है कि छात्रा अपने घर में सुरक्षित है।