फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student commits suicide by hanging himself after failing in exam

Muzaffarnagar News: परीक्षा में फेल होने पर फंदा लगाकर छात्र ने कर ली आत्महत्या

Fri, 17 Apr 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging himself after failing in exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना की साकेत कॉलोनी में कक्षा 11 के 17 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में घर में कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला।

बृहस्पतिवार दोपहर को सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर रिश्तेदार व आसपास रहने वाले लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि किशोर कूकड़ा में एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था। हाल ही में उसका रिजल्ट आया था। परीक्षा में वह फेल हो गया था। उसकी मां नगर में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। चाचा अमेरिका में रहते हैं। बाबा एक रिश्तेदारी में दिल्ली शादी में गए थे। इस वजह से घर पर छात्र अकेला था। फोन न सुनने पर उसके दोस्त उससे मिलने गए तब घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बड़ा भाई देहरादून में पढ़ता है। छात्र की मौत से परिजनों में शोक है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गणमान्य लोगों के कहने पर पंचनामा भरने करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

-- फंदे पर लटका मिला किशोर

बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का रहने वाले किशोर का शव बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में लटका मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय पहुंचे। निजी चिकित्सालय में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना से परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed