फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student arrested for rape

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student arrested for rape
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजते हुए उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छात्रा ने तहरीर देकर बताया था कि शनिवार सुबह कॉलेज जाते समय भोपा रोड पर कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया था। आरोपी उसे जंगल में ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने मोबाइल से अश्लील क्लिप व फोटो लिए। आरोपी पीड़िता को कॉलेज के बाहर फेंककर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी सुबोध पुत्र गंगाराम व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी सुबोध को रविवार सुबह शहर के भोपा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी के फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed