UP: महिला मुस्लिम टीचर पर छात्र का आरोप, मैम ने काटी मेरी चोटी, मिटाया मेरे माथे का तिलक
शिकायत लेकर छात्र की बड़ी दो बहनें शुक्रवार को स्कूल में पहुंचीं। चोटी काटने और तिलक मिटाने का कारण पूछा। तो टीचर ने उनके साथ बदसलूकी की।
विस्तार
यूपी के मुजफ्फनगर स्थित गांव जागाहेडी के जूनियर हाई स्कूल की एक महिला मुस्लिम टीचर पर छात्र की चोटी काटने व तिलक मिटाने का आरोप लगाया है। पीडित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव खेड़ी दुधाधारी का कक्षा 6 का छात्र देवांश जागाहेडी के एक स्कूल में पढ़ता है। इसी वर्ष उसने दाखिला लिया है। दाखिला लेने के बाद दो दिन पहले छात्र स्कूल गया तो उसकी चोटी ओर तिलक देखकर प्रधानाध्यापक ने उसे तिलक मिटाकर ओर चोटी कटवा कर स्कूल आने को कहा।
छात्र ने ऐसा नहीं किया। बुधवार को वह तिलक ओर चोटी में ही स्कूल आ गया। यह देख महिला मुस्लिम टीचर ने उसका तिलक मिटा दिया। कुछ चोटी भी काट दी। छात्र ने यह बात घर जाकर परिजनों को बताई।
यह शिकायत लेकर छात्र की बड़ी दो बहनें शुक्रवार को स्कूल में पहुंचीं। चोटी काटने और तिलक मिटाने का कारण पूछा। तो टीचर ने उनके साथ बदसलूकी की। दोनों बहने आरती और ज्योति अपने भाई ओर हिन्दू संगठन कार्यकर्ता सागर कश्यप के साथ शनिवार देर शाम थाने पहुंची। थाने में ज्योति ने तहरीर दी है। छात्र की टीसी काटने का भी आरोप लगाया गया है।