फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strong wind increased trouble, clouds of dust flew throughout the day

मुजफ्फरनगर: तेज हवा ने बढ़ाई परेशान, दिनभर उड़े धूल के गुबार

Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Strong wind increased trouble, clouds of dust flew throughout the day
नगर के भोपा पुल पर तेज हवाओं से झुकते पेड व गुजरते राहगीर।
मुजफ्फरनगर। जिले में दूसरे दिन भी हवा तेज रफ्तार चलती रही। सोमवार को दिनभर करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा से ठंड का प्रकोप बना रहा। धूल के गुबार उड़ते रहे। पारा गिरकर काफी नीचे आ गया।
विज्ञापन

तेज हवा चलने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। जगह-जगह तेज हवा में धूल के गुबार उड़ते रहे। मौसम विभाग के पर्यवेक्षक पान सिंह ने बताया कि जिले में हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे रही। तेज हवा से सर्दी बढ़ी है। हवा में ठंडक बनी हुई है। तेज हवा के चलते बीते चार दिन से पारा लगातार घट रहा है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


निर्माणाधीन सड़कों पर बढ़ी परेशानी
तेज हवा के कारण निर्माणाधीन मार्गों पर परेशानी बढ़ गई। पानीपत-खटीमा हाईवे, पीनना बाईपास, बघरा बाईपास पर धूल के कारण दुपहिया वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया। दिनभर मार्गों पर तेज हवा के कारण धूल के गुबार उड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं और सरसों की सिंचाई न करें किसान
तेज हवा सरसों और गेहूं की फसल के लिए खतरा बन सकती है। सिंचाई करने पर फसलों के गिरने का खतरा पैदा होगा। अगर फसल गिर गई तो उत्पादन प्रभावित होगा।

नगर के भोपा पुल पर तेज हवाओं से झुकते पेड व गुजरते राहगीर।

नगर के भोपा पुल पर तेज हवाओं से झुकते पेड व गुजरते राहगीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed