फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike to stop heavy vehicles on Barla-Deoband route

बरला-देवबंद मार्ग पर भारी वाहन बंद कराने को धरना

Sun, 20 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strike to stop heavy vehicles on Barla-Deoband route
बरला पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान से बात करते सीओ सदर कुलदी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बरला-देवबंद मार्ग पर भारी वाहन बंद कराने के लिए धरना
विज्ञापन

छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे 59 पर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स देने से बचने के लिए भारी-भरकम ट्रक बड़ी संख्या में बरला-देवबंद मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। इसके चलते इस मार्ग पर पिछले कुछ समय से हादसे बढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में ट्रक ने देवबंद निवासी युवक को कुचल दिया था, जिसमें ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था।

रविवार को इसी मामले को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेेतृत्व में पुलिस चौकी के सामने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ट्रक चालकों से वसूली कर बरला-देवबंद मार्ग से निकलने देने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर कुलदीप कुमार ने भाकियू नेताओं से वार्ता कर 23 अक्तूबर से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। वहीं, धरना स्थल पर भाकियू की गुटबाजी के चलते ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी गुट के कार्यकर्ता नदारद रहे। शुभम देशवाल, योगेंद्र दीवान, मंगता, मुरसलीन, बाबर, मिंटू त्यागी व सतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed