फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike on the cooperative society

सहकारी समिति पर भाकियू का धरना

Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strike on the cooperative society
सहकारी समिति पर भाकियू का धरना
विज्ञापन

छपार। गांव बसेड़ा स्थित किसान सहकारी समिति कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए बकायेदारों के नाम लिखे बोर्ड को स्याही से पोत दिया।
क्षेत्र के गांव बसेड़ा स्थित किसान सहकारी समिति कार्यालय पर भाकियू जिला सचिव धीरज त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आरोप लगाया कि समिति के प्रबंध निदेशक अमित पाल द्वारा किसानों से वसूली की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने किसान क्रेडिट कार्ड के भूमि संबंधी दस्तावेज समिति में जमा किए जाने का भी विरोध किया। लेखपाल को समिति में बैठाकर दस्तावेज बनवाए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही समिति कार्यालय पर लगाए गए बड़े बकायेदारों के नाम लिखे बोर्ड को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्याही से पोत दिया। शाम तक चले धरने में चौधरी राजपाल सिंह, साहब लाल, रविंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, अख्तर, शहजाद, अनीस, इदरीस, इश्तकार, नीटू व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
योद्धा कहलाते हैं सामाजिक बुराइयों से लड़ने वाले
छपार। गांव बसेडा में बुधवार को सामाजिक, धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी जसमेर देशवाल ने कहा कि लोग समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों से लड़ते हैं, वे योद्धा कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास समाज से पाखंड व अंधविश्वास को मिटाना चाहते थे। वे किसी एक जाति, बिरादरी या धर्म के लिए नहीं, सब के लिए बोलते थे, ताकि समाज में शांति हो। उन्होंने कहा कि आज युवा अपने रास्ते व कर्म से भटक गया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख विलक्षण देशवाल, ओमकार सिंह, शिवकुमार, संजीव एडवोकेट, यतेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन विकास, प्रदीप देशवाल, शुभम देशवाल और अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण 30 जून तक होगा पूरा
छपार। बरला-बसेडा मार्ग पर हाईवे निर्माण कंस्ट्रक्शन कंपनी राजश्यामा कंस्ट्रक्शन के प्लांट का शुभारंभ एनएचएआई के आरओ सीके सिन्हा व सीएमडी तपेश त्यागी ने किया। बुधवार को प्लांट के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ-हवन किया गया, जिसमें कंपनी के पदाधिकारियों, कर्मचारियों व एचएचएआई के अधिकारियों ने आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया। निदेशक कपिल त्यागी ने बताया कि हाईवे के साथ ही बरला चौराहे पर अंडरपास का निर्माण हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के पीडी प्रदीप गोसांई, आर राघव, अनीश यादव, अरशद, कपिल त्यागी, परमात्मा शरण त्यागी, डॉ विपिन त्यागी, मोनू बरला, राकेश त्यागी और देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed