{"_id":"5e35cfa58ebc3e4b4876d526","slug":"strike-on-second-day-in-banks-atms-are-empty-muzaffarnagar-news-mrt4667695125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, एटीएम खाली हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, एटीएम खाली हुए
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्यशाखा पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, एटीएम खाली हुए
मुजफ्फरनगर। बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी बैंक पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को भी आम जनता को बैंकों में ताला लटकने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक यूनियन नेताओं के नेतृत्व मे बैंक कर्मियों ने बैंक शाखाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते करीब 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। उधर, एटीएम भी खाली होने से नागरिकों की परेशानी बढ़ रही है।
बैंककर्मियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का जिले में पूरा असर रहा। जिले की समस्त बैंक शाखाएं बंद रही। इस बार हड़ताल में एसबीआई के कर्मचारी भी शामिल रहे। विरोध के चलते बैंककर्मियों ने संबंधित बैंक शाखाओं पर एकत्र हो नारेबाजी की। बैंक यूनियन नेताओं का कहना है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन मे 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं हैं। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा पर बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार की वित्तीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूएफबीयू के अध्यक्ष आरपी शर्मा, सचिव अशोक शर्मा, रविंद्र सिंह, तेजराज गुप्ता, ईश्वर चन्द सिंघल, संजय गर्ग आदि बैंक यूनियन लीडर मौजूद रहे। बैंकों में हड़ताल से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार दूसरे दिन हड़ताल होने से एटीएम भी खाली हो गए। लोगों को पैसे निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।