फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike on Khatauli Tirahe

किसानों ने धरना स्थल बदला

Tue, 17 Dec 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Strike on Khatauli Tirahe
बुढ़ाना तहसील से खतौली तिराहे की ओर कूच करते चौ. टिकैत के साथ भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैंसाना द्वारा किसानों के गन्ने के गतवर्ष का बकाया भुगतान का चैक न मिलने पर बुढ़ाना तहसील में धरने पर पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत नाराज हुए। चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा लाए गए 15 करोड़ के भुगतान के चैक उन्होंने वापस कर दिए। उन्होंने 15 करोड़ के अलावा गतवर्ष के बकाया 50 करोड़ का 30 दिसंबर तक भुगतान का चैक देने की मांग की। पूरे भुगतान का चैक न मिलने पर चौधरी टिकैत के आह्वान पर सभी भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से खतौली तिराहे पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग एवं गन्ने के बकाया भुगतान की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी किसानों के बीच धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। सरकार किसानों को और अधिक बर्बाद करने के लिए चार बड़े फैसले लेने वाली है। जिनमें बीज विधेयक, दूध बेचने के लिए लाइसेंस लेने, बिजली को कॉमर्शियल करने तथा फड़ लगाकर, रेहड़ी अथवा ठेली में सब्जी एवं फल बेचने वालों के लिए कानून बनाने वाली है। जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, बजाज चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जेबी तोमर एवं उप-गन्ना प्रबंधक राजकुमार तोमर किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों का पिछले साल का बकाया 15 करोड़ का चैक दिया। शेष भुगतान उन्होंने 30 दिसंबर तक करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने 30 दिसंबर तक का एडवांस चेक की मांग की।। पूर्ण भुगतान का चैक न मिलने से नाराज चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने तहसील परिसर से खतौली तिराहे पर पहुंचे और धरना आरंभ कर दिया। कार्यकर्ताओं ने गन्ने से भरे ट्रकों को रोक लिया। जिससे बुढ़ाना-खतौली एवं मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक बकाया पूर्ण भुगतान नहीं मिलेेगा। उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेेगा। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी एवं इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह भाकियू कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए थे। इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, सोमपाल पंवार, सत्यप्रकाश शर्मा, पिंटू, तिजारत अली, ओमपाल मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed