फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike on demand for increasing compensation

रेलवे गोदाम की तालाबंदी करेंगे, काम नहीं होने देंगे-अजीत राठी

Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Strike on demand for increasing compensation
मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर मुआवजा की मांग को लेकर धरना देते रालोद कार्यकर्ता व किसान। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। रेलवे विभाग द्वारा डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर योजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी जारी रहा। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को रेलवे स्टेशन पर ही किसानों की महापंचायत होगी। इसके लिए रालोद कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं ने गांव-गांव जाकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, किसानों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ही समान पर अधिग्रहित की गई भूमि का अलग-अलग मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों को एक समान मुआवजा मिलना चाहिए। जिला प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा है, अधिकारियों को किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को किसान रेलवे के गोदाम पर तालाबंदी करेंगे और जहां कहीं भी रेलवे का काम शुरू होगा उसे रोकेंगे। स्टेशन पर होने वाली बड़ी महापंचायत में क्षेत्र से काफी संख्या में किसान भाग लेंगे। धरने को जगपाल सिंह तथा धीरेंद्र राठी ने भी संबोधित किया। धरने पर संजय राठी सोंटा, अंगद खानुपुर, विकास बालियान, राजीव तोमर जोहरा, राजेंद्र फौजी, पंकज राठी, अशोक राठी, प्रदीप राठी, राजीव फौजी रामगोपाल, विशाल अहलावत, प्रियंक घासीपुरा, बेगराज सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed