फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strictly deal with elements obstructing peaceful elections

शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटे

Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strictly deal with elements obstructing peaceful elections
शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए प्रथम चरण में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा द्वितीय चरण में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम चंद्र भूषण सिंह सिंह ने कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जिला पंचायत सभागार में दिए प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो। इसलिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि उनके दायित्वों की जानकारी एकदम सही सटीक हो। मतदान के दौरान पीठासीन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त करें। यदि कहीं भी कोई भ्रांति हो तो उसे बार-बार पूछें, लेकिन एकदम पुष्ट जानकारी होनी चाहिए। जितनी अच्छी जानकारी होगी, उतनी ही आसानी से किसी भी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में ग्रुप बनाकर उसी प्रकार प्रशिक्षण लें जैसे पोलिंग पार्टी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जाता है।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने आपको अपना प्रतिनिधि मानते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की जवाबदेही प्रदान की है। आपको अतिरिक्त शक्ति भी आयोग द्वारा प्रदान किया गया है, अपनी शक्तियों का क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से प्रयोग करते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टी की जिम्मेदारी भी आपको दी गई है उनका सुरक्षित मतदान केंद्र पहुंचना, मतदान के बाद सुरक्षित जनपद मुख्यालय स्ट्रांग रूम तक वापस आना आपकी जिम्मेदारी है। पोलिंग पार्टी क्षेत्र में किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करें इसे भी सुनिश्चित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज दिखाकर दे सकते हैं वोट
* आधार कार्ड,
* मनरेगा जॉब कार्ड,
* बैंकों, डाकघरो द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक
* श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
* ड्राइविंग लाइसेंस
* पैन कार्ड
* एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड
* भारतीय पासपोर्ट
* फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
* राज्य, केंद्र सरकार, लोक उपकर्म, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र।
* सांसदों,विधायकों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
* यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (युडीआईडी) कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed