फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict action will be taken on creating ruckus after drinking alcohol

Muzaffarnagar News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस अलर्ट

Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on creating ruckus after drinking alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नव वर्ष पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाकर नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों, होटल व ढाबों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। नव वर्ष की संध्या पर सभी चौराहों, हाईवे के होटलों पर पुलिस पिकेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
नव वर्ष पर कहीं पर कोई हुड़दंग न हो इसलिए पुलिस को अभी से अलर्ट किया गया है। शुक्रवार दोपहर से सुरक्षा, व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर नगर में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ एलआईयू निरीक्षक आकाश सक्सेना ने अपनी टीम को लेकर रोडवेज, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों व शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य इलाकों में चेकिंग की। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने दारोगाओं ने शस्त्र खुलवा-बंधवा कर देखे
मुजफ्फरनगर। संतकबीर नगर में पुलिस अधिकारियों के सामने शस्त्र में गोली न डाल पाने का मामला सामने आने पर एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में जनपद के थानों से दारोगाओं को बुलाकर उनसे विभिन्न सरकारी शस्त्र खुलवा कर व बंधवा कर देखें। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भी इस बारे में आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed