फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stray dogs scratched a child to death in Charthawal of Muzaffarnagar

दर्दनाक: आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोंचकर मार डाला, परिवार में छाया मातम, गांव में दहशत का माहौल

Wed, 21 Feb 2024 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 08:42 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोंचकर मार डाला। बच्चे की मौत से परिवार में शोक छा गया। वहीं, इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Stray dogs scratched a child to death in Charthawal of Muzaffarnagar
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर एक छह साल के बच्चे को मार डाला। मृतक बच्चा बहेड़ी स्कूल में कक्षा तीन का विद्यार्थी था। बुधवार शाम को वह बच्चों के साथ बाबा के पास खेत पर जा रहा था।

विज्ञापन


गांव होशियारपुर निवासी ओमकार का बेटा देव उर्फ गोलू (6) बुधवार शाम करीब चार बजे खेत पर बाबा चमनलाल से पास जा रहा था। उसके साथ कई बच्चे भी थे। रास्ते में चार-पांच कुत्तों के समूह ने उसे घेर लिया और नोंचना शुरू कर दिया। भयभीत होकर अन्य बच्चे भाग गए।

विज्ञापन

वहीं, कुत्तों के हमले से डरा सहमा बच्चा चीखने लगा। इसी बीच उसके बाबा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुत्तों के चुंगल से पोते को बचाया, लेकिन उसकी गर्दन और छाती पर दर्जनों घाव बने थे। आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंचे। बच्चे के चाचा सोनू को चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर करने की बात कही। उसने चिकित्सकों से यहीं उपचार करने की गुजारिश की।

उसके बाद इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। गमजदा परिजन बच्चे का शव लेकर गांव पहुंचे। बच्चे ताऊ संजय ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा।

यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन

बताया गया कि घटना के वक्त पिता ओमकार थानाभवन में दवाई लेने गए थे। मां रेशमा, छोटा भाई सुमित उर्फ मोलू और तमाम परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed