फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strategy made for Bharat Bandh

भारत बंद के लिए की रणनीति बनाई

Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Strategy made for Bharat Bandh
खतौली में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर बनाई रणनीति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारत बंद के लिए बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

खतौली। मुबारिकपुर तिगाई में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया गया। 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर राजपाल सिंह को पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया। ठाकुर रणवीर सिंह प्रमुख को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। ठाकुर राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। किसान पिछले नौ महीनों से दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। रणवीर सिंह प्रमुख ने कहा की सरकार आम आदमी की सरकार न होकर पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार को छोटे किसान नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस कानून के जरिये सरकार व्यापारियों को किसान बनाने पर तुली हुई है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव, सोनवीर सिंह प्रधान, हरपाल सैनी, विजेंद्र सिंह, निर्देश कुमार, अंकुर राणा, प्रवीण राणा, सुनील कुमार, अंकुर, इलम सिंह मोधा, अनीस, संजय, दिनेश सठेड़ी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed